Home Uncategorized विधवा महिला दिया सहारा, फिर मांगा दहेज, नहीं मिलने पर साथी लेखपाल...

विधवा महिला दिया सहारा, फिर मांगा दहेज, नहीं मिलने पर साथी लेखपाल से कराया बलात्कार

126
0

 

झांसी। विधवा महिला को उसका सहारा बनने का आश्वासन देकर शादी की। बाद में दहेज में दो लाख की मांग पूरी नहीं करने पर उसका उत्पीड़न किया ओर अपने साथी लेखपाल से बलात्कार कराने के बाद स्त्री धन छीन कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी महिला ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति का वर्ष 2003 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। तभी कुछ समय बाद उसका परिचय मध्यप्रदेश के जिला दतिया सेवढ़ा निवासी रमेश सिंह से हुआ। रमेश ने उसे बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है, गांव में चौकीदारी करता है। उसके पास खेतीबाड़ी है वह परिवार से सम्पन्न है ओर उसे काफी खुश रखेगा। पीड़िता ने बताया कि वह रमेश की बातों में आ गई ओर सेवढ़ा स्थित दहेज रहित संस्था के द्वारा मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद से ही उसका पति रमेश उसे आए दिन दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि रमेश अपने साथी मध्यप्रदेश जिला दतिया में सेवढ़ा भगुआ में तैनात लेखपाल दीप नारायण गौड को लेकर आने लगा ओर कई बार दोनों ने मिलकर उसकी मारपीट की ओर उसका गला दबाकर हत्या करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि 22 जुलाई 2025 को उसका पति रमेश अपने साथी मित्र लेखपाल दीप नारायण के साथ घर पर आया ओर उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अचेत कर उसके साथ दीप नारायण ने बलात्कार किया। अगले दिन जब उसे होश आया तो उसने विरोध किया जिस पर पति रमेश ने उसे जान से मारने की धमकी देकर स्त्री धन छीनकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here