झांसी। नगरा इलेवन ने टाइगर क्लब को 67 रनों से हराकर मीनेश प्रीमियर लीग सीजन-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।जीआईसी मैदान पर बुधवार को मीनेश प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी में नगरा इलेवन और टाईगर क्लब के बीच खेला गया, नगरा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए।जिसमें झांसी के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर आशु यादव ने 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। राज झांसी ने भी 30 रनों का योगदान दिया।
टाइगर क्लब की और से नौमान, मीजान, नईम ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्लब की टीम 68 रनों पर आल ऑउट हो गई।
नगरा इलेवन की और से हेमंत सक्सेना ने 3 विकेट और मोहित, राज झांसी, विक्की ने 2-2 विकेट लिए।
फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच राज झांसी रहे।
जबकि टूर्नामेंट के बेस्ट बैटर यशपाल, बेस्ट बोलर नईम, बेस्ट फील्डर प्रभात यादव एवं
प्लेयर ऑफ द सीरीज राज झांसी रहे।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और विशिष्ट अतिथि पार्षद इम्तियाज हुसैन,वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेन्द्र यादव,युवा कांग्रेस नेता गौरव जैन, दीपक यादव पीतांबरा ट्रेवल्स और शिवा यादव ने विजेता टीम को विजेता टीम को 151000 रुपए और ट्रॉफी,
उपविजेता टीम को 71000 रु और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार और चौथे स्थान वाली टीम को 15 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई।
फाइनल मुकाबले के एम्पायर जीतू मीना और हंसराज मीना, स्कोरर सनम रहे और कमेंटेटर सागर तिवारी रहे।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य महेंद्र मीना, जयकिशन मीना, भैया राम मीना, प्रेम सिंह मीना, लेखराज मीना, सीएल मीना, मुनेश मीना, कालूराम मीना, दशरथ मीना, सुरेश मीना, गौरव मीना, आशीष मीना, सौरव मीना मौजूद रहे। अंत में टूर्नामेंट के आयोजक रामराज मीना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

