झांसी।क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में नये प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में कर्मवीर सिंह पटेल ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कुश्ती खेल से ताल्लुक रखने वाले कर्मवीर सिंह इससे पहले चंदौली जिले में पदस्थ रहे है। उन्होंने खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बातचीत में कहा कि मेरी प्राथमिकता कुश्ती खेल के साथ-साथ अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा के साथ उनके अभ्यास के लिए बेहतर प्रशिक्षण की भी रहेगी। उन्होंने कहा कि झांसी वीरांगना लक्ष्मी बाई और हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि रही है। इस धारा ने कई अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी भारतीय खेलो को दिए हैं। जिनमें प्रमुख नाम अशोक ध्यानचंद ,अब्दुल अजीज,सुबोध खांडेकर,जमशेर खान, तुषार खांडेकर नेहा सिंह,ज्योति सिंह है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

