झांसी।अंजनी पुत्र केसरी नंदन पवनसुत हनुमान जी का प्राकट्य उत्सव भक्ति एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। गोविंद चौराहा, बाहर सैयर गेट मौनी बाबा स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल श्री 1008 श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में गुरुवार प्रातः 4:30 बजे मंगला आरती उपरांत 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर पुजारी रवि प्रकाश ,ममता चौरसिया, सुमन चौरसिया,अरुण चौरसिया,वृंदावन चौरसिया ,प्रिंस चौरसिया,पिंकी चौरसिया,काजल, अशोक झा,रामबाबू साहू ,प्रदीप सरावगी,संजीव अग्रवाल लाला,संजय अग्रवाल,अख्तर खान,मीनू शर्मा ,उषा बुधौलिया,राजेंद्र सोनी, हर्ष जैन,प्रिकेश, आरती परिहार, प्रीतेश परिहार, गीता झा,अनीता चौरसिया, छाया चौरसिया,राजेश चौरसिया एड आदि भक्तगण उपस्थित रहे। 03 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन एवं हवन पूर्ण आहुति के बाद सायं 6:00 से 8:00 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

