झांसी। पत्नी ओर उसके साथी से परेशान एक व्यक्ति ने पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पत्नी ओर उसका साथी उससे दस लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे ओर धमकी दे रहे कि रंगदारी नहीं दोगे तो ऐसे ही रोज थाने में बंद करवाते रहेंगे।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मेवातीपुरा मोहल्ला निवासी सद्दाम कुरैशी ने पुलिस अफसरों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक महिला का पूर्व में मध्यप्रदेश के जिला भिंड में विवाह हुआ था। उसकी एक पांच साल की बच्ची थी। महिला ने उसे बताया था कि उसका पहले पति से तलाक हो गया है। जिस पर उसने उस महिला से निकाह कर लिया था। सद्दाम का आरोप है कि उसकी पत्नी मोहल्ले में रहने वाले एक पार्टी के व्यक्ति से जुड़ गई जिसके बाद से उसकी पत्नी उस व्यक्ति से मिलकर उसका लगातार उत्पीड़न करवा रही ओर उसे लगातार थाने में झूठी शिकायतें कर उसे थाने में बंद करवा देती है। पीड़ित का आरोप है कि महिला ओर उसके साथी ने उसे धमकी दी है कि दस लाख रुपया ओर राजीनामा कर लो वरना तुम्हे हम रोज ऐसे ही थाने में बंद करवाते रहेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

