


झांसी। सिद्ध पीठ मां लहर की देवी मंदिर की रथ यात्रा में महिलाओं समेत भक्तों का जन सैलाव उमड़ पड़ा। जगह जगह माता के भक्तों ने फूल माला की वर्षा कर प्रसाद वितरित कर रथ यात्रा का स्वागत किया।
सीपरी बाजार स्थित सिद्ध पीठ मां लहर की देवी मंदिर प्रांगण से आज माता की प्रतिमा को रथ पर सवार कर यात्रा निकाली। यात्रा में मंदिर के महंत मोहनदास गिरी जी महाराज माता की प्रतिमा के साथ रथ पर सवार थे। यात्रा में आगे आगे डीजे ओर ढोल नगाड़े बज रहे थे, सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्रों में अपने सर पर कलश रखकर चल रह थी। साथ ही यात्रा में माता के भक्ति गीतों पर महिला भक्त नाचते झूमते चल रही थी। रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से शाम चार बजे शुरू होकर जर्मनी हॉस्पिटल से कारगिल पार्क होते हुए रामा बुक डिपो, टंडन रोड से सीपरी बाजार होकर नंदनपुरा से आवास विकास से होते हुए राजघाट कॉलोनी से मंदिर प्रांगण पर समापन हुई। इस दौरान जगह जगह रथ यात्रा का स्वागत सत्कार हुआ। इस दौरान माता के भक्त हरिओम यादव, मनीष रावत, पंकज शुक्ला,मानसिंह यादव, मनीष अग्रवाल, कन्हैया कपूर, समेत सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

