Home Uncategorized नई राहें एनजीओ संस्था द्वारा नवमी तिथि पर किया गया प्रसाद वितरण

नई राहें एनजीओ संस्था द्वारा नवमी तिथि पर किया गया प्रसाद वितरण

75
0

झांसी। रक्सा के ग्राम सिजवाह स्थित प्राचीन करौंदी माता के मंदिर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर नई राहें एनजीओ संस्था द्वारा विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और प्रसाद को तैयार करने में संस्था की महिलाओं और पुरुषों ने सक्रिय सहयोग दिया प्रसाद वितरण से पहले नई राहें एनजीओ संस्था की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने पूरी टीम के साथ माता रानी की पूजा अर्चना की और उसके बाद मां का आशीर्वाद लिया। वहीं संस्था की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पर्व पर मां की 9 दिन सेवा की जाती है लगातार हमारी संस्था धार्मिक कामों में रुचि रखती है इसी को लेकर आज मां करौंदी माता के मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। उसके उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य शैलजा तिवारी, गीता साहू, ममता गुप्ता,, कल्पना, शैली ,अमित यादव ,विंसी सविता , जितेंद्र यादव, अमित रावत उर्फ गोलू महाराज सहित सभी संस्था के लोग़ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here