
झांसी। पुलिस पर तमाम गंभीर आरोप लगाकर ढाबा संचालक ने पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
जिला ललितपुर तालबेहट के हटवारा निवासी स्वेतांक शिवहरे उर्फ चिंटू ने आईजी के कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन देते हुए बताया कि तालबेहट कोतवाली पुलिस लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा रही है। उसने बताया कि हज़ारिया महादेव मंदिर के पास उसका ढाबा है और वह पूर्व पार्षद भी है। आए दिन उसके ढाबे पर आकर उसका उत्पीड़न किया जाता है, उसने आरोप में बताया कि पुलिस कर्मी उसके ढाबे पर आते है कई बार खाना खाने के पैसे भी नहीं देते। इसकी शिकायत करने पर अब पुलिस इसका ओर उत्पीड़न करने लगी। उसने बताया कि पुलिस ने उसे थाने बुलाकर कई बार फर्जी मुक़दमे में फसाने की धमकी भी दी है। उसने बताया कि उसके गत दिनों तालबेहट कोतवाली के कुछ पुलिस कर्मी उसके ढाबे पर आए ओर उसकी वीडियो फोटो ग्राफी करने लगे। जैसे ही उसका भाई संजू शिवहरे ढाबे पर पहुंचा तो पुलिस कर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। खुद को पुलिस से बचाने को उसका भाई भागा तो एक बाइक से टकरा गया जिससे उसके भाई का जबड़ा टूट गया ओर आंख में गंभीर चोट आई। उसका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही ओर दबंगई के चलते बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित ने आईजी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

