
झांसी। आज प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर विगत नौ वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर आधारित 08 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर श्री सुधीर सिंह गौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में पं0 दीनदयाल सभागार परिसर, झांसी में किया गया।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया, इसके साथ ही उन्होंने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर आयोजन को सफल बनायें। सरकार निरंतर नये-नये प्रयास कर पात्र लाभार्थियों से भी अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित कर रही है, इस हेतु जनपदवासी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर विकास के पथ पर आगे बढ़ें।
विकास प्रदर्शनी में शक्ति से समृद्धि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पाती, सशक्त युवा-स्वर्णिम भविष्य, पहले लाचार अब सपने साकार, पहले नीति का अभाव आज आत्मनिर्भरता की छांव, स्वावलम्बन है उद्यम है यूपी में महिला सक्षम, पहले भय का परिवेश आज पर्यटन प्रदेश नामक सचित्र पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया।
प्रदर्शनी समापन के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, गुड्डी रानी पटेल, सहजेन्द्र बघेल, जिला मीडिया प्रभारी ग्रामीण दीपक त्रिपाठी, उदय लुहारी, रोहित परिहार, सुमित सोनी, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, सहित प्रदर्शनी आयोजक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

