Home Uncategorized निलंबित पुलिस कर्मियों का दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं, बिना...

निलंबित पुलिस कर्मियों का दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं, बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर 23 पुलिस कर्मी किए निलंबित

147
0

 

झांसी। 23 पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के मामले में झांसी पुलिस मीडिया सेल से पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि निलंबित 23 पुलिस कर्मियों का दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं। बल्कि बिना किसी सूचना के अवकाश पर तीस दिवस से अधिक अनुपस्थित रहने पर उन्हें निलंबित कर जांच शुरू करा दी गई है।

मंलगवार को झांसी पुलिस मीडिया सेल ने एक खंडन पत्र जारी करते हुए बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ओर समाचार पत्रों से जानकारी मिली है कि गत दिवस निलंबित किए गए 23 पुलिस कर्मियों को दरोगा भर्ती परीक्षा से जोड़ा जा रहा है। जबकि यह सब भ्रामक खबर है, उन्होंने कहा कि निलंबित पुलिस कर्मी का दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं। विभिन्न शाखाओं, नक्शा, नौकरी अभिलेखों के परीक्षण के दौरान पाया गया कि 23 पुलिस कर्मी बिना किसी सूचना के अकारण अवकाश से अनाधिकृत रूप से तीस दिवस से अधिक अवधि तक अनुपस्थित रहने पर उक्त कृत्य पुलिस नियमावली के अंतर्गत दंडनीय होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा संबंधित पुलिस कर्मियों को नियमानुसार निलंबित किया गया साथ ही उन पुलिस कर्मियों के विरोध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here