झांसी। यात्रा के दौरान यात्रियों के गुम हुए मोबाइल फोन की दर्ज हो रही शिकायतों को गम्भीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा स्वाट ओर सर्वेलेंस टीम को मोबाइल फोन बरामद करने पर लगाया था। एसपी के निर्देशन में जीआरपी सर्वेलेंस ओर जीआरपी स्वाट टीम ने 27 लाख 24 हजार कीमत के 227 मोबाइल फोन यात्रियों के खोज निकाले। आज एसपी जीआरपी द्वारा मोबाइल के स्वामियों को बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

