Home Uncategorized हनुमान जयंती पर चांदमारी हनुमान मंदिर पर 1 से 8 अप्रैल तक...

हनुमान जयंती पर चांदमारी हनुमान मंदिर पर 1 से 8 अप्रैल तक होंगे धार्मिक आयोजन

56
0

झांसी। प्राचीन सिद्ध पीठ चांद मारी हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आठ दिन तक लगातार धार्मिक आयोजन होंगे।

सीपरी बाजार कारगिल पार्क स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ चांदमारी हनुमान मंदिर के पुजारी व्यवस्थापक/पुजारी पंडित राकेश महाराज, मुख्य संयोजक पंडित विजय शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर में हनुमान जी के 157 वा प्राकट्योत्सव हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को गणेश पूजन, कलश स्थापना, शाम छह बजे विशाल भव्य शोभायात्रा, दो अप्रैल को हनुमान जी के प्राकट्योत्सव जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साढ़े आठ बजे भव्य महा आरती होगी। चार अप्रैल को रामचरित्र मानस, अखंड रामायण पाठ सुबह दस बजे से, पांच अप्रैल को अखंड रामायण पाठ का समापन हरिनाम कीर्तन, छ अप्रैल को भजन संध्या, सात अप्रैल को सायं चार बजे से सुंदरकांड पाठ, संगीतमय, आठ अप्रैल को हवन ओर छठी भंडारा का शाम छह बजे से आयोजन होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here