
झांसी। रमजान में तीस दिन तक रोजा रखकर खुदा की इबादत कर ईद उल फितर का त्यौहार भाई चारे के साथ गले मिलकर मनाया। ईद उल फितर पर सुबह सबसे मुस्लिम समुदाय ने बड़ी ईदगाह पर पहुंच कर नमाज अदा की। वही शिया समुदाय ने ईरान इजरायल युद्ध के दौरान ईरान के सुप्रीमो की मौत को शहीद बताते हुए काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की।
शनिवार को भाईचारा व अमन का त्यौहार ईद उल फितर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। पथोरिया स्थित बड़ी ईदगाह पर शहर काजी व पेश इमाम हाजी हाफिज मुफ्ती मुहम्मद शाबीर कासमी द्वारा ईद की नमाज अदा कराई ओर देश में अमन चैन भाई चारा कायम रहे इस बात की दुआ मांगते हुए नमाज के दौरान हजारों हाथ उठे। वही मुस्लिम समाज में शिया समुदाय ने काली पट्टी हाथ पर बांध कर नमाज अदा की। इस दौरान शिया समुदाय ने बताया कि ईरान और इजराइल के युद्ध में उनके ईरान के सुप्रीमो शाहिद हुए है, इस लिए वह खुशियों के साथ त्यौहार नहीं मनाएंगे। नमाज अदा होने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। वही शान्ति व्यवस्था ओर सुरक्षा कायम के लिए बड़ी ईदगाह पर नमाज के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इधर जिलाधिकारी, एसएसपी सहित पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ईद की नमाज अदा होने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों को इस ईद के त्यौहार पर गले लगाकर मुबारकबाद दी। वही बड़ी ईदगाह पर राजनेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ओर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे ओर सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

