Home Uncategorized जिला मल्लखंभ एसोसिएशन करेगा अंतर्विद्यालयीन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 

जिला मल्लखंभ एसोसिएशन करेगा अंतर्विद्यालयीन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 

19
0

झांसी। आज जिला मल्लखंभ एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष मन मोहन गेड़ा के आव्हान पर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज झाँसी के प्रबंधक प्रभात कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में एवं यू पी मल्लखंभ एसोसिएशन के सचिव राम सिंह सिकोरिया के मुख्य आतिथ्य में संस्था प्रांगण में आयोजित की गई।

सचिव गजानन खानवलकर ने संस्था की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की जिस पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की तदुपरांत समस्त कार्यकारिणी द्वारा मल्लखंभ खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी माह अप्रैल में 25/26 अप्रैल में अंतर्विद्यालयीन जिला स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन करने का संकल्प लिया।

विशिष्ट अतिथि राम सिंह सिकोरिया ने प्रदेश सरकार द्वारा मल्लखंभ खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा निरंतर दिए जा रहे प्रोत्साहन एवं पुरस्कारों की जानकारी दी।

जिला मल्लखंभ एसोसिएशन में के डी गुप्ता ,सौरभ रावत भांजे ,मनीष कोष्टा, नारायण कुशवाहा को आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।

मुख्य अतिथि प्रभात कुमार सक्सेना ने झांसी में श्रद्धेय कृष्ण गणेश खानवलकर के द्वारा किए गए प्रयास तथा मल्लखंभ को उत्तर प्रदेश में स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद में बरुआसागर गुरसराय रक्सा मऊरानीपुर इत्यादि स्थानों पर स्थापित की गई व्यायामशालाओं की जानकारी दी गई।

आज की बैठक में मनमोहन गेड़ा ,गजानन खानवलकर ,अनिल बड़ौनिया ,नरेंद्र गोस्वामी ,रघुवीर शरण रावत ,धर्मेंद्र कुशवाहा , केशव कुमार ,प्रमोद कुमार सिकोरिया ,अरविन्द कुमार ओझा उपस्थित रहे गजानन खानवलकर संचालन एवं मनमोहन गेड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here