
झांसी। मऊरानीपुर की पावन धरा पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ‘भोजला’ ने की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सतीश जतारीया, अजय सूद, महेश कश्यप , , विजय झांसिया, कंचन राजपूत, सुशील कुरेचया , राजेश पाल , रामदास पटेल, रमणीक भजन, अजय अतरौलिया , राकेश पहलवान , मनीला सिंह रोली, जवाहर सिंह भूरे, श्रीमती मनीषा करोसिया , श्रीमती सीमा श्रीवास्तव तथा श्रीमती शिखा आर्य जी एवं समर्पित समाजवादी कार्यकर्ता मजूद रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भी समाजवादी पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
मुख्य अतिथि विशम्भर प्रसाद निषाद ने अपने संबोधन में कांशीराम को नमन करते हुए कहा कि कांशीराम ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित, दलित और पिछड़े वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का संघर्ष और विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों को सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देती है। उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग ही समाज में वास्तविक परिवर्तन और बराबरी का रास्ता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ‘भोजला’ ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में समाजवादी विचारधारा और अधिक सशक्त होकर समाज के हर वर्ग की आवाज बनेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

