
झांसी। लगातार बारह वर्षों से आयोजित हो रहे पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब का 13 वा होली मिलन समारोह 12 मार्च को राजकीय संग्रहालय में सुबह ग्यारह बजे से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पत्रकार, लेखक कवि रिपु सुदन नामदेव, पत्रकार शेख आजाद, पत्रकार डॉक्टर पवन तूफान सहित पत्रकारों द्वारा कवि सम्मेलन किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। संगठन ने सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

