
झांसी। दिनांक 10/03/ 2026 को मीनेश प्रीमियर लीग का शुभारंभ रवि शर्मा विधायक झांसी के सुपुत्र परन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के वरिष्ठ क्रिकेटर श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
लीग का उद्घाटन मैच दातार नागर परवई और डॉक्टर कपिल इलेवन सीपरी के मध्य खेला गया जिसमें डॉ कपिल इलेवन सीपरी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई दातार नागर परवई के अभिषेक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए।
दातार नागर परवई ने लक्ष्य का पीछा करते हुई 11.4 ओवर में ही 7 विकेट से जीत हासिल की।
अंकेश कुमार ने सर्वाधिक 29 रन बनाए ।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक कुमार बने।
लीग का दूसरा मैच नगरा इलेवन और झांसी टीचर्स वॉरियर्स के मध्य खेला गया।जिसमें नगरा इलेवन पहले खेलते हुए 14.3 ओवर में सिर्फ 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जी. राम यादव ने 4 विकेट और पीयूष झा ने 3 विकेट लिए।
जवाब में झांसी टीचर्स वॉरियर्स की टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ये मुकाबला 6 रन से हार गई।
नगरा इलेवन की और से कमल यादव, ट्विंकल सोलंकी, आशु यादव ने 2-2 विकेट लिए।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आशु यादव बने।
मैचों के एम्पायर जीतू मीना हंसराज, स्कोरर सनम एवं कमेंटेटर सागर तिवारी रहे।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र मीना, जयकिशन मीना, सी एल मीना, केदार, सुरेश, दशरथ मीना, प्रेम, घनश्याम मीना राजू मीना, मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

