
झांसी। दिन हो या रात उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा जनता के साथ। लेकिन जब पुलिस विभाग की समस्या की बात आती है तो उसका कोई निस्तारण नहीं कर पाता। अनुशासित विभाग होने के चलते कोई पुलिस कर्मी शिकवा शिकायत भी नहीं कर पाता। ऐसा ही मामला थाना नवाबाद के सामने बनी पुलिस कॉलोनी ब्लॉक नंबर सात, आठ, नौ ओर दस का है। जहां इलाईट चौराहे से निकला नाला इसी पुलिस लाइन से होकर गुजरता है। इस नाले में गंदगी का अंबार भर जाने से इसका पानी ओवर होकर पुलिस लाइन ओर पुलिस कर्मियों के आवासों तक पहुंच जाता है। आए दिन कीचड़, गंदे ओर बदबू दार पानी में रहने वाले पुलिस कर्मी मच्छरों के प्रकोप से बीमार हो रहे उनके बच्चों को भी बीमारी का शिकार बनना पड़ रहा। नगर निगम में कई बार शिकायतों के बावजूद भी इसका निदान नहीं किया गया। केवल खानापूर्ति के लिए नगर निगम की गाड़ी गंदा पानी भरकर ले जाती है, दूसरे दिन भी वही कीचड़ ओर गंदा दूषित पानी का पुलिस कर्मियों को शिकार होना पड़ता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है ट्रैफिक पुलिस ओर पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता। इन दोनों विभागों से एन ओ सी न मिलने पर ठेकेदार द्वारा नए नाले का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। लेकिन इन दोनों विभागों से चार माह से एन ओ सी नहीं मिलने पर कार्य लटका पड़ा है और पुलिस कर्मी बीमारी का शिकार हो रहे है।
पीडब्ल्यूडी ओर ट्रैफिक विभाग नहीं दे रहा एन ओ सी
झांसी। इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद सुनील नैनवानी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी गंभीर समस्या है। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय समय पर वह नगर निगम से साफ सफाई करवाते है। साथ ही इस समस्या का समाधान के लिए नए नाले के निर्माण के लिए करीब नौ लाख रुपया पास हो चुका है। ठेकदार को कार्य मिल चुका। लेकिन ठेकेदार चार माह से इसलिए कार्य नहीं कर पा रहा क्योंकि उसे सड़क बंद करने के लिए पीडब्ल्यूडी ओर यातायात बंद करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से एन ओ सी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस समस्या पर संबंधित विभागों से वार्ता कर जल्द ही निर्माण कार्य जारी कराएंगे।
उन्हें जानकारी नहीं उनकी नई पोस्टिंग हुई है
झांसी। इस संबंध में पुलिस लाइन निरीक्षक से फोन पर वार्ता कर पुलिस लाइन में होने वाली इस समस्या के निस्तारण के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं। वह अभी नई पोस्टिंग हुई है। वह जानकारी करने के बाद इस समस्या का समाधान कराएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

