Home Uncategorized ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा: बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी (31 फुट ऊंची) भगवान महावीर स्वामी...

ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा: बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी (31 फुट ऊंची) भगवान महावीर स्वामी जी की विशाल एवं मनोज्ञ प्रतिमा की होगी प्राण-प्रतिष्ठा।

108
0

झाँसी। महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 के आगे स्थित ‘भगवान महावीर महातीर्थ’ में आगामी 12 मई से 17 मई 2026 तक ‘श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज (ससंघ) एवं मुनिश्री अविचलसागर जी के मंगल सान्निध्य में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के गौरव अध्यक्ष एवं नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में जैन समाज के एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में खुशाल जैन, दिनेश जैन (डीके), अतुल जैन (सर), प्रदीप जैन (वर्धमान) एवं सौरभ जैन (सर्वज्ञ) प्रमुख रूप से शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री को धर्म पट्टिका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें ‘सत्यार्थ बोध’ ग्रंथ, महामंत्र णमोकार एवं आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज का चित्र सप्रेम भेंट किया।

इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने, रक्षामंत्री को आयोजन की भव्यता से अवगत कराते हुए बताया कि इस महामहोत्सव में जैन दर्शन के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं अनंत मनोज्ञ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह प्रतिमा सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here