

झांसी। होली पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर कार्यालय पर आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यालय प्रमुख गया प्रसाद के नेतृत्व में महानगर के संघ कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण ओर स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गुलाल रंग पर प्रतिबंध कर पुष्प पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा कर होली खेली। कार्यक्रम में बुंदेली ओर फाग की प्रस्तुति दी गई। वहीं चंदन का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, विद्यान सभा सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा नेता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह, देवेंद्र दुबे, पूर्व महापौर किरण राजू बुक सेलर, प्रदीप सरावगी, सहित व्यापारी नेता ओर कई समाजसेवी तथा भाजपा कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

