
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति मूर्ति के निर्देशन में अपराध रोकने ओर अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने अपने जेठ की हत्या के आरोप में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्कूल पुरा निवासी सलीम खान ने प्रॉपर्टी हड़पने के उद्देश्य से अपने बड़े भाई मसारिक बैग की 10 फरवरी को हत्या करके उसकी लाश घर में ही दफन कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर सलीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए 19 फरवरी को उसके घर में खुदाई कर मम्सारिक बैग का शव बरामद कर लिया था। पूछताछ में सलीम ने बताया था इस हत्याकांड में उसकी पत्नी ओर साला भी शामिल थे। तभी से पुलिस सलीम की पत्नी मुस्कान की तलाश कर रही थी। आज पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

