Home Uncategorized डिवाइडर पर चढ़ी कार, कानपुर निवासी दो गंभीर घायल

डिवाइडर पर चढ़ी कार, कानपुर निवासी दो गंभीर घायल

57
0

 

झांसी। झांसी कानपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार से भाग रही कार चालक की लापरवाही के चलते डिवाइड पर चढ़कर पलट गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए साथ ही कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल कानपुर निवासी युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

जानकारी मुताबिक कानपुर का फजल गंज विजय नगर निवासी निक्की छाबड़ा ओर मुकुल कार क्रमांक यूपी 78 bew 0639 से आज सुबह झांसी मोठ में एसवीआई बैंक जा रहे थे। जैसे ही उनका कार झांसी सीमा में प्रवेश करती हुई पूछ थाना क्षेत्र में कानपुर हाइवे पर पहुंची तभी अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना तेज था कि उसकी आवाज सुनकर आस पास लोग मौके पर दौड़े और तत्काल एंबुलेंस ओर पुलिस को सूचना देते हुए कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों को हालत चिंता जनक होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here