Home Uncategorized जनप्रतिनिधियों ने समर्थकों संग आवास पर खेली होली, रंग गुलाल ओर बुंदेली...

जनप्रतिनिधियों ने समर्थकों संग आवास पर खेली होली, रंग गुलाल ओर बुंदेली कार्यक्रमों से रंगा रहा होली का पर्व

108
0

झांसी। होली के त्यौहार पर पूरे देश मे हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। जनपद झांसी में भी लोगों ने बड़े हर्षोल्लास उत्साह के साथ होली का त्यौहार मनाया। सुबह से ही।लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाम लगाकर बधाई शुभकामाएं दी। इसी क्रम में आज सुबह से ही जनप्रतिनिधियों के आवासों पर उनके समर्थकों का जमाबड़ा लगा रहा ओर सभी ने जमकर होली खेली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला के आवास पर बुंदेली लोक गीत ओर रंगों की बौछार के साथ ठंडाई का आनंद लेते हुए समर्थकों ने होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान निशांत शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के समाधान कार्यालय पर लोगों की सुबह से भीड़ जमा हो गई। होली के बुंदेली गीत रंगों की बरसात में सराबोर सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, उनके पुत्र परनतप शर्मा ने समर्थकों के साथ होली को खेली। इस दौरान समाजसेवी दिलीप पांडे, समाजसेवी एडवोकेट हाजी जैद रिजवान मंसूरी, उपस्थित रहे। वहीं लक्ष्मी गेट बाहर ओम शान्ति नगर कॉलोनी में बबीना विधायक राजीव सिंह के यहां हजारों समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। राजीव सिंह के यहां उनके समर्थकों का जमाबड़ा इतना था कि ओम शान्ति नगर से लक्ष्मी गेट तक चार पहिया ओर दो पहिया वाहनों का रेला लगा रहा। इस दौरान उनके समर्थकों ने विधायक राजीव को रंग गुलाम लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव के सीपरी बाजार निवासी ओर गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के मून सिटी आवास पर भी उनके समर्थकों ने जमकर होली पर रंग गुलाल उड़ाकर उत्साह के साथ होली त्यौहार मनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here