
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन महिला ओर एक पुरुष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले ओजार बरामद कर लिए है।
जानकारी के मुताबिक देर रात एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस ने रसीना गांव के पास से तीन महिला ओर एक पुरुष को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिल दतिया प्रकाश नगर निवासी विधु बाई, अवतार मोंगिया, श्रीमती संनका मोंगिया, खुरची बाई बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से आरी, चाकू, चाबियों का गुच्छा, ब्लेड, कटर आदि समान बरामद करते हुए सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

