झांसी। पिछले चार महीने से पुलिस के सिरदर्द बना नाबालिग मेघा अपहरण कांड की गुत्थी आख़िरकार पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने देर रात नाबालिग मेघा को मध्यप्रदेश से एक अधेड़ व्यक्ति के घर से बरामद कर लिया। पुलिस अभी न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द निवासी प्रभा ने अपनी पंद्रह वर्षीय पुत्री मेघा के अपहरण करने के आरोप में एक किशोर के खिलाफ माह जून 2025 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने दो माह बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज कर दौराने विवेचना लिखा था कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नाबालिग उसे मध्यप्रदेश के बीना स्टेशन पर छोड़ कर भाग गई। इसलिए नाबालिग की बरामदगी नहीं हो सकी। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन कई दिनों तो नाबालिग की बरामदगी नहीं होने पर प्रभा ने हाईकोर्ट में हैवीयश कॉपर याचिका दाखिल की थी। जिस पर तीन माह से लगातार सुनवाई कर रही हाईकोर्ट का कड़ा रुख देख पुलिस के पसीने छूट रहे थे। इधर एसएसपी बीबीजीटीएस ने मामले को गंभीरता से लेकर नाबालिग की बरामदगी के लिए थाना सीपरी बाजार पुलिस ओर ए एच टी यू की टीम गठित कर उसकी बरामदगी के जल्द से जल्द प्रयास करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में लगी सीपरी बाजार ओर ए एच टी यू थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी से नाबालिग मेघा को बरामद कर लिया। सूत्र बताते है कि मेघा ने पूछताछ में बताया कि उसे आरोपी किशोर कल्लू बीना स्टेशन पर चलती ट्रेन से धक्का देकर भाग गया था। वह रात भर वही भटकती रही। एक महिला उसे मिली जो उसे सहारा देने की बात कहकर उसे मध्यप्रदेश के जिला दतिया ले गई। वहां महिला ने उसकी मध्यप्रदेश के निवाड़ी निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी करा दी। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। उस व्यक्ति की उम्र करीब चालीस वर्ष बताई जा रही है। अभी पुलिस टीमें इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

