झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्रनर्गत सुबह एक महिला को ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर फरार हुए हमलावर ने पुलिस से बचने का काफी प्रयास किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी कड़ी होने पर आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी माया देवी को आज उसके घर पहुंच कर आरोपी महेंद्र साहू ने ताबड़तोड़ चाकुओं से उसके शरीर पर कई बार कर उसे घायल कर दिया था। हमलावर महेंद्र साहू घटना को अंजाम देकर भाग निकला था। दिनदहाड़े महिला को चाकुओं से गोदने की घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था और आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महेंद्र साहू माया देवी का रिश्तेदार है, वह पूर्व डेढ़ वर्ष पूर्व महेंद्र के साथ मायादेवी अपनी छोटे बच्चे के साथ अहमदाबाद चली गई थी। बीस दिन रहने के बाद वापस मायादेवी अपने पति के साथ रहने लगी थी। लेकिन मायादेवी ओर महेंद्र की फोन पर होने वाली बातों को लेकर घर में लगातार विवाद होता रहता था। जिस पर पति ने मायादेवी की महेंद्र फोन पर बातचीत भी बंद करवा दी थी। जिससे आक्रोशित होकर महेंद्र आज सुबह हाथ में चाकू लेकर माया के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही माया ने दरवाजा खोला महेंद्र ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार कर उसके शरीर को कई जगह जख्मी कर दिया था। हमलावर महेंद्र घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसकी तलाश में लगातार पुलिस घर परिवार ओर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस की सरगर्मी ओर घेराबंदी देख महेंद्र घबरा गया और खुद ही प्रेमनगर थाना से कुछ दूरी पर स्थित जुगनू मैरिज हॉल के पास स्थित पत्थर की टाल के पास रस्सी का फंदा लगाकर गले में डालकर उस पर झील गया जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

