
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू एक विवाह समारोह में शामिल होने शुक्रवार को झांसी आए। यहां उन्होंने पत्रकार से वार्ता करते हुए सरकार के बजट पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। सबसे ज्यादा फोकस सरकार का बुंदेलखंड पर है। उन्होंने कहा सरकार ने बुंदेलखंड को बहुत कुछ दिया है। हर घर नल हर घर जल, राशन, किसान निधि, कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे आदि दिया। इसके अलावा अभी बुंदेलखंड को बहुत कुछ सरकार सौगात देगी। राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य रमा शंकर साहू से देर शाम समाजसेवी दिलीप पांडे ने मुलाकात की। इस दौरान दिलीप पांडे ने उनका हार माला पहना कर स्वागत करते हुए स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस दौरान एडवोकेट हाजी जैद रिजवान, ऋषभ झा मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

