
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व आपे चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की आपे बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को एक व्यक्ति ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके घर के बाहर खड़ी आपे क्रमांक यूपी 93 सीजे 2064 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। आज प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ बड़ा लिधौरा निवासी आशुतोष रायकवार उर्फ रविन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आपे बरामद कर ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

