Home Uncategorized 19 के बाद विशेष दल के नेता नहीं होंगे अखिलेश

19 के बाद विशेष दल के नेता नहीं होंगे अखिलेश

60
0

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झांसी आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने उनके स्वागत को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बयान जारी करते हुए बताया कि कल 19 फरवरी के बाद अखिलेश यादव को विशेष दल का नेता नहीं कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निषाद समाज के छोटे से आग्रह पर निषाद समाज की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे है। इसकी सूचना मिलने पर जिले ही नहीं पूरे बुंदेलखंड में निषाद समाज में हर्ष की लहर है, साथ ही जो लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक विशेष दल जाती का होने का आरोप लगाते थे वह भी कल के बाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा अखिलेश यादव गरीब, किसान, दलित, पिछड़े हर वर्ग के नेता है ओर वह हर समाज के पीड़ित लोगों की आवाज उठाने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 19 फरवरी को हेलीकॉप्टर से दतिया आयेंगे यहां से वह वाया रोड होते हुए महेश कश्यप के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद डेढ़ बजे उन्हीं के आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद वह कन्हैया लाल उर्फ सीताराम यादव समाजवादी पार्टी के नेता के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह समाजवादी पार्टी के नव निर्मित कार्यालय की जमीन का निरीक्षण करने जायेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here