
झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवन्तपुरा ने एक सप्ताह से लापता बालक की आज शव कुआं में उतरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। जन्मदिवस के दिन अपने बच्चे की लाश को देख परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बालक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवन्तपुरा में पानी की टंकी के पास निवासी बारह वर्षीय अर्पण एक सप्ताह पूर्व अपने घर से स्कूल जाने की कहकर निकला था। इसके बाद देर शाम वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इधर आज सुबह गांव में बने कुआं में अर्पण का शव उतरता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ओर बालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आज अर्पण का जन्मदिवस के दिन उसका शव देख घर में कोहराम मच गया, परिजनों सहित पूरा इलाका मातम में डूब गया। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसके बच्चे की हत्या कर शव को फेंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

