Home Uncategorized ज्वाइंट कमिश्नर सेवानिवृत होने पर आयकर अधिवक्ता संघ ने किया विदाई समारोह

ज्वाइंट कमिश्नर सेवानिवृत होने पर आयकर अधिवक्ता संघ ने किया विदाई समारोह

25
0

 

झांसी। आयकर अधिवक्ता संघ (पंजी) द्वारा राज्य कर विभाग में कार्यरत ज्वाईंट कमिश्नर (कारपोरेट सर्किल) विनोद कुमार के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 झॉसी जोन डी० के० सचान के मुख्य आतिथ्य तथा एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (अपील) लालजीत यादव के अति विशिष्ट आथित्य एवं ज्वाईट कमिश्नर (एस.आई.बी.) मनीष श्रीवास्तव एवं चार्टड एकाउन्टेठ झॉसी शाखा के चेयरमैन सी.ए. उज्जवल मोदी के विशिष्ट आथित्य में होटल ऋषभ के सभागार में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम सभी अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा विनोद कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज का स्वागत श्रीमती मीनू खन्ना द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना द्वारा कहा गया कि विनोद कुमार ने अपने सुलभ व्यवहार तथा बिना भेदभाव के सभी का कार्य करने की छवि से प्रभावित होकर ही संघ द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है, उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि डी० के० सचान द्वारा कहा गया कि वास्तव में विनोद कुमार की छवि सम्पूर्ण सेवाकाल में सुलभअधिकारी के रूप में रही है। आज आयकर अधिवक्ता संघ द्वारा उनका जो सम्मान किया जा रहा है वह वास्तव में सराहनीय कार्य है। उनका यह कार्य वास्तव में उस कहावत को चरितार्थ करता है कि बार और बेंच एक गाडी के दो पहिए हैं और कोई भी गाडी एक पहिए पर नहीं चल सकती है। मनीष श्रीवास्तवजी ने कहा कि विनोद कुमार ने पूर्व में जब वे जाँच चौकी पर तैनात ये तब मेरे साथ कार्य किया है। वह वास्तव में सरल स्वभाव के व्यक्त्ति हैं। सी.ए. एसोसियेशन के चेयरमैन उज्जवल मोदी तथा सचिव सी.ए. निमेष खन्ना द्वारा भी विनोद कुमार जी के कार्य करने की सराहना की गई। उक्त अवसर पर विनोद कुमार द्वारा कहा गया कि सेवाकाल में सभी व्यक्ति को एक समय के बाद रिटायर होना पड़ता है और उसका कार्यालय में उसके लिए कार्यक्रम भी रखा जाता है, मगर जब कार्यालय के बाहर रिटायर होने के बाद उसका सम्मान कोई संघ करता है तब उसे अपने कार्यकाल का वह समय वास्तव में हमेशा याद रखनेवाला क्षण होता है। उक्त अवसर पर संघ के अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि द्वारा विनोद कुमार को शाल उढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एड० गौरव गुरनानी तथा क्षितिज गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव को एड०जी०एस० सलूजा, अपीलीय अधिकारी लालजीत यादव को ए०के० सिंह, रूप नारायण शुक्ला, सी०ए० उज्जवल मोदी को राकेश झा, सीए निमेष खन्ना को एड० वैभव अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेटकिये गये। उक्त अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अजय वर्मा, डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री, डिप्टी कमिश्नर कृष्णवीर यादव, असिस्टेंट कमिश्नर नीरज कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर जितेन्द्र प्रताप वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर विपिन सोनकर, असिस्टेंट कमिश्नर अजय वर्मा, राज्य कर अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेश गुप्ता तथा राकेश झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तथा सभी का आभार एड० वैभव अग्रवाल द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here