Home Uncategorized जिम में युवक के साथ मारपीट, लोहे की रोड से हमला

जिम में युवक के साथ मारपीट, लोहे की रोड से हमला

100
0

झांसी। देर रात जिम में मारपीट के दौरान एक युवक सर में लोहे की रोड से हमला होने पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के अंदर दतिया गेट निवासी रोहित सोनी ग्वालियर रोड बने अयोध्यपुरी कॉलोनी में स्थित एम टू जिम में एक्सा साइज कर रहा था। तभी कुछ युवक जिम में आए ओर उसे जिम मशीन से उठाकर भगाने लगे। जिस का रोहित ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी लात घुसो से मारपीट कर दी। रोहित खुद को बचाने के लिए भागा तो युवकों ने उस पर लोहे की रोड से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। सुबह कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष को घटना स्थल थाना सीपरी बाजार का बताकर उन्हें थाना सीपरी बाजार भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here