Home Uncategorized सुरक्षा एवं सुशासन का संदेश, सशक्त पुलिस सशक्त उत्तर प्रदेश अभियान के...

सुरक्षा एवं सुशासन का संदेश, सशक्त पुलिस सशक्त उत्तर प्रदेश अभियान के चलते झांसी में दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न, 595 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ

143
0

झांसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशाएं ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश में पहली 60 हजार 244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025=26 बैच की प्रशिक्षित पुलिस आरक्षियों का आज उत्तर प्रदेश में दीक्षांत समारोह रविवार को आयोजित किया गया।

इसी क्रम में झांसी पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे आयोजित किया गया। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार ने झांसी पुलिस लाइन में सलामी लेते हुए नए महिला सिपाहियों को कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, से आए 595 रिक्रूटमेंट महिला सिपाही शामिल रही। सभी नए महिला सिपाहियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान परेड निरीक्षण कर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया, जो इन नव नियुक्त पुलिस कर्मियों के मनोबल को और ऊंचा करेगा। इस प्रक्रिया में महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे नारी सशक्तिकरण को नया आयाम मिलेगा और महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सहभागिता को मजबूती प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश का स्पष्ट लक्ष्य है अपराध मुक्त, भय मुक्त ओर विकसित उत्तर प्रदेश। मजबूत पुलिस बल आधुनिक संसाधन ओर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उत्तर प्रदेश आज देश में सुशासन ओर सुरक्षा का नया मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। इस दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, जिलाधिकारी झांसी, जिला कारागार अधीक्षक सहित तमाम पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here