Home Uncategorized पंडित जी सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में, घूसखोर पंडत के...

पंडित जी सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में, घूसखोर पंडत के डायरेक्टर ओर टीम के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

134
0

 

झांसी। जाती विशेष को लेकर बनाई गई वेव सीरीज में उस जाती के लोगों को अपमानित किया गया। जिस पर हजरत गंज थाना के कोतवाल ठाकुर विक्रम सिंह ने गंभीरता से लिया ओर इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर समेत उनकी टीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इधर हजरत गंज कोतवाल द्वारा जाती विशेष को अपमानित करने के लिए बनाई गई फिल्म के डायरेक्टर ओर उनकी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर लखनऊ में नारा लगाया जा रहा है कि पंडित जी के सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में।

लखनऊ के हजरत गंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने अपने ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया के ओटीटी प्लेटफॉर्म के नेटफ्लिक्स पर देखा कि एक वेव सीरीज फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम घूसखोर पंडत है, जिसमें जाती विशेष को लेकर उसे अपमानित करने के उद्देश्य से जान बुझ कर यह फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म को लेकर कई संगठन संस्थाओं ने प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। साथ ही विशेष जाती वर्ग में काफी रोष व्याप्त है। यह फिल्म समाज में सौहार्द बिगाड़ने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने, के उद्देश्य से बनाई गई ओर उसे रिलीज की गई है। इस पर हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी फिल्म के डायरेक्टर प्रड्यूसर समेत उनकी टीम के खिलाफ 196/299/352/353 bns व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here