Home Uncategorized ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले ग्वालियर ओर ललितपुर के चार सटोरिया गिरफ्तार,...

ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले ग्वालियर ओर ललितपुर के चार सटोरिया गिरफ्तार, छ मोबाइल फोन बरामद

115
0

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस के निर्देशन में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरुआ सागर थाना पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पकड़े गए सटोरिया ग्वालियर ओर ललितपुर के निवासी है।

देर रात बरुआ सागर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित नव निर्मित दुकान में कुछ युवक ऑन लाइन सट्टे की बुकिंग कर रहे है। इस सूचना पर बरुआ सागर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर चारों युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद छ मोबाइल फोन से अलग अलग आईडी से सट्टा खिलाने के साक्ष्य भी बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर गोला का मंदिर निवासी संदीप कुशवाह, विकास सिंह तोमर, आशीष रजक, ललितपुर के तालबेहट पूराकला निवासी राहुल यादव बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here