
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ लाख कीमत की चोरी गई बाइक बरामद कर ली है।
29 जनवरी को खेलार निवासी कपिल अहिरवार ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था की अज्ञात चोर उसकी बाइक बिजौली क्षेत्र से चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते हुए शाहजहांपुर निवासी अभिषेक अहिरवार उर्फ पीयूष को यूपी 93 बी क्यू 4417 के साथ डहरिया अंडर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइक कपिल अहिरवार की थी। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

