
झांसी। चार पहिया गाड़ी लूटकांड की घटना का खुलासा करने में लगी बरुआ सागर थाना पुलिस ओर स्वाट टीम को देर रात सफलता मिल गई। दोनों ही टीम की जंगल में संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन शातिर गिरफ्तार हुए।पुलिस टीम ने उनके कब्जे से लूटी गई गाड़ी सहित तमंचा कारतूस सहित बरामद कर लिए।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरुआ सागर थाना पुलिस ओर स्वाट टीम अपराधियों की धर पकड़ में लगी थी। तभी अंजनी माता मंदिर के पास जंगलों में संदिग्धों के होने की सूचना मिली। सूचना पर दोनों टीमें जैसे ही जंगल में पहुंची तभी संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम को देख तमंचे से फायरिंग कर दी ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने भी घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम बबीना के शास्त्री नगर निवासी अंश साहू, प्रभात रजत, लहार निवासी अंकुश यादव बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस सहित कुछ दिन पूर्व लूटी गई चार पहिया गाड़ी टाटा टैगोर बरामद कर ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

