
झांसी। नए कानून यूजीसी ए बदलाव की मांग को।लेकर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
एडवोकेट संजीव तिवारी के नेतृत्व में समस्त सर्वण समाज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हाल ही में अधिसूचित ओर प्रस्तावित यूजीसी नियमों के कुछ प्रावधानों पर अपनी गहरी चिंता ओर विरोध व्यक्त करते हुए बताया कि छात्र ओर शिक्षण समुदाय के अनुसार ये नियम शैक्षणिक वातावरण ओर निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते है।
उन्होंने बताया कि झूठी शिकायतों के चलते किसी का भी भविष्य बरवाद किया जा सकता है और यह यह रिवर्स बॉयस एक तरफा पक्षपात को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि इस बिल को लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए बताया कि सर्वणों को बराबर से शिकायत करने का मौका दिया जाए। गलत शिकायत करने पर जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान दोगुना किया जाए, जैसे कमेटी में ओबीसी, एस सी, एसटी, ई डब्लू एस, महिला ओर दिव्यांगों को आरक्षित किया गया। आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

