Home Uncategorized एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स की छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की...

एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स की छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ किया गया सम्मानित

37
0

 

झांसी। भले ही सड़क सुरक्षा माह समापन की ओर है पर जागरूकता अभियान तब तक नहीं थमेंगे जब तक झांसी की शत प्रतिशत जनता सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने लगे इसी क्रम में संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में एआरटीओ डॉ सुजीत कुमार के मुख्य आतिथ्य व कालेज प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक की अध्यक्षता व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य व ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर प्रगति शर्मा के संयोजन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में टी आई देवेंद्र शर्मा, परिवहन अधिकारी एसके अग्रवाल व मॉडल सुश्री पायल शर्मा रही।

कार्यक्रम में एनसीसी, रोवर रेंजर्स व एनएसएस की छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति प्रशिक्षित कर यह जिम्मेदारी दी गई कि वह भी सड़कों पर उतरकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को टोके व यातायात नियम पालन की अपील भी करें साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई ,कार्यक्रम के अंत में तीनों विंग्स की मेधावी छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया, साथ ही अतिथियों द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई ,

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति सदस्य दीपशिखा शर्मा, एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सपना अरोड़ा, एनसीसी प्रभारी डॉक्टर शारदा, व डॉक्टर कविता अग्निहोत्री व महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थितरही।

कार्यशाला का संचालन ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर प्रगति शर्मा, व आभार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here