
झांसी। यूजीसी कानून लागू करने को लेकर भूचाल सा आ गया है। उत्तर प्रदेश में एक सरकारी विभाग के अधिकारी द्वारा नौकरी से इस्तीफा देने की खबरें अभी सोशल मीडिया पर चल ही रही थी कि अब झांसी के पूर्व मंत्री ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा से त्याग पत्र देने की चेतावनी दे दी है।
झांसी के वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री रविंद्र शुक्ल ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर चेतावनी देते हुए लिखा है कि अगर यूजीसी कानून वापस नहीं किया गया तो वह भाजपा से त्याग पत्र दे देंगे। पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल की चेतावनी के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

