Home Uncategorized मोदी योगी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा उत्तर प्रदेश

मोदी योगी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा उत्तर प्रदेश

32
0

 

झांसी। उत्तर प्रदेश जन्मशताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में झांसी आई उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोदी ओर योगी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है।

शुक्रवार को झांसी पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश जन्मशताब्दी महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ करने आई उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। जो भ्रष्टाचार करने वाले है उन्हें जेल भेजा जा रहा है, भ्रष्टाचार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की हो रही। महिला जन सुनवाई थाने में आने वाली शिकायतों पर उन्होंने कहा कि लगातार जन सुनवाई हो रही है, पीड़ित महिलाओं को मदद मिल रही है, उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही विधायक भी नजर रखे है, सभी विधायक जन सुनवाइयों को गहनता से लेकर कार्यवाही करा रहे है। वहीं उन्होंने हर घर जल हर घर नल योजना पर कहा कि लोगों के घरों तक नल पहुंच गया है, जल्द ही पानी भी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज काफी महत्वपूर्ण दिन है हमारे विधायक हम सभी ने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया यही पढ़े यही से राजनीति में आए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री मोदी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी लगातार युवाओं को रोजगार, किसानों को निधि, उज्ज्वला योजना, सहित कई लाभकारी महिलाओं को स्वावलंबन बना रहे है, ओर उसी पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश लगातार मोदी ओर योगी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here