
झांसी। गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की होने वाली परेड की रिहर्सल कराई गई।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पुलिस लाइन में रिहर्सल कराई। इस दौरान बताया गया की इस बार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में महिला शसक्तीकरण को समर्पित ऐतिहासिक महिला परेड का आयोजन जो स्वावलंबन एवं सुरक्षा का सशक्त संदेश प्रस्तुत करेगी। साथ ही परेड की ड्रिल, अनुशासन, तालमेल, एवं प्रस्तुति का अवलोकन किया। परेड में शामिल होने वाले समस्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं अनुशासित बनाए जाने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वाड, फायर सर्विस, डायल-112, परिवहन शाखा के वाहनों एवं अन्य संसाधनों की तत्परता का भी निरीक्षण किया गया।
परेड के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

