Home Uncategorized हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला रहे पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस,...

हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला रहे पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस, तीन चार पहिया गाड़ी, पिस्टल ओर 33 हजार की नकदी बरामद

204
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने चार पहिया गाड़ी सवार पांच युवकों को हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस, पिस्टल, तीन चार पहिया गाड़ी ओर 33 हजार से अधिक की नकदी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 22/23 की रात थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक चार पहिया गाड़ी में सवार होकर भोजला मंडी में तेज आवाज में गाना बजाते हुए नाच रहे ओर हर्ष फायरिंग कर रहे है। ताबड़तोड़ फायरिंग से मंडी में मौजूद व्यापारियों ने दहशत का माहौल बन गया ओर व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान में दुबक गए है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने कचहरी चौराहा निवासी अमित माधव, मानिक चौक टकसाल निवासी हर्ष गोस्वामी, बड़ा बाजार निवासी अंशुल गुप्ता, गांधीघर टपरा निवासी अमन सोनी, गोसाईपुरा निवासी शोएब खान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, चार मैगजीन, 45 कारतूस, फॉर्च्यूनर, क्रेता, स्कॉर्पियो ओर 33 हजार की नकदी बरामद कर ली है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here