Home Uncategorized 14 लाख बकाया कर रमेश राय उर्फ रमेश हल्ला की सदर बाजार...

14 लाख बकाया कर रमेश राय उर्फ रमेश हल्ला की सदर बाजार की प्रॉपर्टी सीज

135
0


झांसी। बकायदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने रमेश राय उर्फ रमेश हल्ला की सदर बाजार स्थित प्रॉपर्टी को सीज कर दिया है। इस दौरान उन्होंने नोटिस के साथ चेतावनी चस्पा करते हुए बताया कि दुकान में लगी सील के साथ छेड़खानी या किसी प्रकार की कोई हरकत होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रॉपर्टी मालिक की होगी।
शुक्रवार को नगर निगम अधिकारी, नगर निगम अतिक्रमण दस्ता के साथ सदर बाजार पहुंचे। जहां उन्हें फूड कोड के सामने स्थित लिवाइस के शोरूम के तालों पर सील मोहर लगाकर उसे बंद कर दिया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह सील की गई प्रॉपर्टी रमेश राय उर्फ रमेश हल्ला की है इन पर नगर निगम का करीब 14 लाख रुपए टैक्स बाकी है। टैक्स जमा होने पर सील खोल दी जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here