Home Uncategorized विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात लोग को मिला भामाशाह...

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात लोग को मिला भामाशाह अवार्ड, राज्यों सरकारो की तर्ज पर केंद्र सरकार भी दे व्यापारियों को भामाशाह सम्मान 

29
0

 

 

झांसी। आज दीनदयाल सभागार में कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में भामाशाह अवार्ड नाइट (सीजन 12) का आयोजन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री, नई दिल्ली संसद प्रवीण खंडेलवाल एवं विशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल छिरौलिया भोपाल, हाई सेफ कंपनी के सीईओ शैलेंद्र अग्निहोत्री नई दिल्ली, क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, अनुराधा शर्मा माताजी, आदि ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी ने की !

इस अवसर पर उन सात लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया जिन्होंने बुंदेलखंड, प्रदेश एवं देश में अपने क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, उद्योग के क्षेत्र में विवेक बंसल पीतांबरा बुक्स, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर संजय त्रिपाठी, डेवलपर एवं रियल स्टेट के क्षेत्र में संतोष मिश्रा सन फ्रांन ग्रुप, शिक्षा के क्षेत्र में एन.आर. सिंह, व्यापार के क्षेत्र में प्रदीप जैन चैनू, उद्योग और रियल स्टेट के क्षेत्र में अशोक राय, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सत्येंद्र श्रीवास्तव को अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल, अंग वस्त्र, पगड़ी, सम्मान – पत्र, अवार्ड एवं भगवान राम की मूर्ति देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में बी.सी. भर्तियां एवं प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से मांग की कि अन्य राज्यों सरकारों की तर्ज पर केंद्र सरकार भी व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित करें ! आपने कहा कि व्यापारी आपदा के समय देश के साथ सहयोग के लिए हमेशा खड़ा रहता है, व्यापारी देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की मजबूत कड़ी है एवं देश की अंतरिम सुरक्षा का सजग पहरी है ।

इस अवसर पर रेगुलेशन डांस अकैडमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तरकश कला संस्थान द्वारा भामाशाह के जीवन पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया, प्रारंभ में अरुण गुप्ता अर्जुन सिंह, सुनील नैनवानी, कुलदीप सिंह दांगी, डॉक्टर विवेक बाजपेई, पंकज शुक्ला, अभिषेक सोनकिया, सी.ए. गौरव गुप्ता, दिलीपअग्रवाल, धीरज राजपूत आदित्य ब्रह्मचारी चौधरी नफीस शुभम गुप्ता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया !

महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारी ने संजना पटवारी, अल्पना गुप्ता, सीमा सराफ, माला मेहरोत्रा, मैं अतिथियों का परिचय एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की !

कार्यक्रम में कृष्णा राय, सोनू परवानी, राजकुमार बदलनी, विनोद साहू, राजकुमार बसरानी, लक्ष्मण दास रामानी, देवेंद्र मोदी, विक्रम शाहवानी, संजीव मारवाड़ी, रवि नीखरा, दीपक बिरयानी, अशोक साहू, सजल जैन, मनीष रावत, संजय गुप्ता, के.के. अग्रवाल, गौरव मर, रिंकू राय,सी.ए. प्रकाश हिरवानी, शांतनु घोष, दिनेश टकसारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ एवं तनु गुप्ता ने किया आभार जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here