Home Uncategorized लापता युवक की तलाश के लिए प्रेमनगर पुलिस से लगाई गुहार 

लापता युवक की तलाश के लिए प्रेमनगर पुलिस से लगाई गुहार 

124
0

झांसी। मां से मामूली सी कहा सुनी होने पर 18 वर्षीय युवक घर से कही चला गया। चौबीस घंटे गुजरने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने बबीना थाना पुलिस से उसे बरामद करने की मांग की है।

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खेलार निवासी हामिद ने बबीना थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार को उसके पुत्र एसान खान का अपनी मां से कहा सुनी होने पर वह दोपहर को घर से कही चला गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। काफी ढूंढने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने आज पुलिस से शिकायत कर पुत्र को तलाश करने कि मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here