
झांसी। सामाजिक सेवा कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले समाजसेवी दिलीप पांडे ओर उनके साथी एडवोकरी हाजी जैद ने सैकड़ों गरीब परिवार की महिलाओं बच्चों को कंबल ओर कपड़े वितरित किए।
शुक्रवार को नारिया बाजार स्थित हक मार्किट में हाजी अब्दुल क्यूड्स खान के 65 वे जन्मदिवस पर उनके पुत्र एडवोकेट हाजी जैद ने अपने सहयोगी अब्दुल रहुफ खान, अर्जुन सिंह चौहान, आदि ने सैकड़ों महिलाओं को कंबल ओर कपड़े वितरित किए। इस दौरान समाजसेवी दिलीप पांडे ओर एडवोकेट रिजवान जैद ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर व्यर्थ की बर्बादी रोकते हुए किसी को खुशियां बांट कर अपना जन्मदिवस मनाए। समाज सेवा के कार्यों को लगातार करते रहे जिससे आमजन का भला हो सके।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

