Home Uncategorized आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

163
0

 

झांसी। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी ने देर रात आठ उपनिरीक्षकों, चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर रात उपनिरीक्षक संत प्रकाश त्रिपाठी को थाना बबीना से नैनागढ़ चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक स्वाति शुक्ला को नैनागढ़ चौकी से हटाकर किला चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक भगत सिंह को किला चौकी से हटाकर थाना बबीना, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार थाना नवाबाद से थाना करवई, उपनिरीक्षक निखिल कुमार को मसीहा गंज चौकी से हटाकर विश्विद्यालय चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक नवीन कुमार तिवारी को विश्विद्यालय चौकी से हटाकर थाना मऊरानीपुर, उपनिरीक्षक साजेश कुमार को थाना नवाबाद से हटाकर मसीहा गंज चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक पवन जायसवाल को पुलिस लाइन से थाना नवाबाद भेजा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here