झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र करगुवा के पर गत दिवस देर शाम हुई कार सवार गुटखा व्यापारी से लाखों की लूट की घटना चौबीस घंटे बाद भी संदिग्ध बनी हुई है। पुलिस अभी तक लगातार छानबीन ही कर रही है। साथ ही अभी तक पुलिस लूटी गई रकम भी स्पष्ट नहीं कर पाई है।
आपको बता दे कि रविवार को जिला जालौन व हाल निवासी सर्वेश कुशवाह अपनी कार से जालौन से झांसी आ रहे थे। तभी शहर क्षेत्र निवासी व्यापारी विष्णु गुप्ता जो एस एन के गुटका का व्यापार करते है। उन्होंने सर्वेश को एट ओर पूछ, तथा अन्य दुकानों से अपना तकादा करने के लिए कहा था। सर्वेश का कहना था कि वह तकादा करके अपनी कार से झांसी की ओर आ रहा था। तभी कारगुवा के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए ओर उसकी मारपीट कर 13 लाख रुपया लूट कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस को पूरी घटना संदिग्ध लग रही है, इसलिए पुलिस हर पहलू ओर सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर का विश्लेषण करने में लगी है। इस लूट की घटना में पुलिस कई सवार खड़े कर रही है। लूट के शिकार व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को पौने घंटे बाद क्यों दी। साथ ही 13 लाख की नकदी का हिसाब नहीं दे पाना। इसके अलावा जब व्यापारी कार से था तो अंधेरे में नकाबपोश बाइक सवारों के रोकने पर क्यों रोकी। वहीं चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना अभी तक संदिग्ध लग रही है। वहीं उन्होंने बताया कि पीड़ित अभी तक लूटी गई रकम का हिसाब भी नहीं दे पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी जांच पड़ताल ओर सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

