
झांसी। आज यूटा 1739 की बैठक ट्राई स्पोर्ट्स अकादमी टहरौली (गुरसराय ) में संपन्न हुई ,जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विजय पटेल रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष राममिलन यादव मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र यादव बुंदेलखंड सह प्रभारी चरण सिंह यादव व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत सिंह पटेल व जिला महामंत्री अरविन्द कुमार निरंजन , आशीष मिश्रा ( जिला कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे । बैठक में सर्व सम्मति से भूपेंद्र कुमार प्रा.विद्यालय नुनार को ब्लॉक अध्यक्ष गुरसराय एवं पंकज पटेल प्राथमिक विद्यालय गोरपुरा को ब्लॉक महामंत्री गुरसराय चुना गया एवं समस्त कार्यकारिणी ब्लॉक गुरसराय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई , बैठक में राममिलन यादव जी मंडल अध्यक्ष झांसी ने RTE Act से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टी .ई .टी. लागू करने का विरोध किया वक्ताओं ने बेसिक शिक्षा में फैले भ्रष्टाचार पर विस्तार से चर्चा की एवं अपने अपने अनुभव साझा किए विजय पटेल जी ने संघठन की विचार धारा एवं उद्देश्य पर विस्तार बसे प्रकाश डाला एवं बताया कि यूटा के द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान के अंतर्गत अभी तक 300 से अधिक भ्रष्ट कर्मचारी रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जा चुके है व कई भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी यूटा के रडार पर है उचित समय आने पर इन्हें भी रंगे हाथ रिश्वत लेते जल्द ही गिरफ्तार कराया जाएगा ,पुष्पेंद्र यादव मंडल महामंत्री झांसी ने कहा कि ऑनलाइन अटेंडेंस तब तक लागू न की जाए जब तक अध्यापक की जायज मांगे पूरी न हो जाए बैठक में कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे तथा सरकारी ऑफिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया । बैठक में,गजेन्द्र राजपूत ,सीताराम प्रजापति, रवि कुशवाहा(ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर), प्रवेश निरंजन ( ब्लॉक संयोजक गुरसराय), तरुण प्रताप सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष बामौर), मयंक यादव (ब्लॉक महामंत्री बामौर),अरविंद सिंह ,भूपेंद्र कुमार (गुरसराय अध्यक्ष) ,अजय सिंह यादव , रमाकांत पटेल ,मनीष पटेल, मुकेश सेन , भूपेंद्र यादव ,लोकेश शर्मा नीरज गुप्ता,गोरेलाल कुशवाहा, देवेश हरि सोनी (बंगरा) अनिल कुशवाहा,ध्रुव शर्मा, करन सिंह यादव एवं अन्य शिक्षक साथी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश अहिरवार(हरपुरा)ने किया एवं अंत में भूपेंद्र कुमार(ब्लॉक अध्यक्ष गुरसराय )ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

